चंद्रयान 3 की सफलता का विश्लेषण !
23 अगस्त 2023 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा ! इसरो चीफ डॉक्टर सोमनाथ की अध्यक्षता में भारत ने चंद्रयान 3 को चन्द्रमा के साउथ पोल पर लैंड करवाया ! भारत ऐसा करनेवाला विश्व का पहला देश बना ! आजतक कोई भी देश साउथ पोल जोन में अपना अंतरिक्षयान लैंड नही करा पाया था ! यह उपलब्धि भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है ! इस उपलब्धि ने दुनिया को बता दिया हमारा भारत किसी भी क्षेत्र में दुनिया से पीछे नही है ! इस उपलब्धि ने दुनिया को बता दिया कि भारत प्रतिभा की जननी है ! चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत को और विश्व को बहुत सारे फायदे भी होने वाले है ! आज तक चंद्रमा पर सिर्फ तीन देश अमेरिका ,चीन और रूस अपने अंतरिक्ष यान को सफल पूर्वक चन्द्रमा पर उत्तार पाये थे ,लेकिन ये साउथ पोल पर लैंडिंग नही करा पाए थे ! इस कारण जो चंद्रमा के बारे में जो भी हमे जानकारी मिली है आजतक वह बहुत हद तक पूर्ण नही है !
चंद्रयान 3 चंद्रमा से संबंधित अनेको विशेष जानकारी भेजने में सफल होगा जिससे दुनिया को चंद्रमा को समझने में सहायता मिलेगी !


